Breaking News

पुलिस पर कैदी ने थूका तो वैन में हुई जमकर पिटाई !

01 Mar, 2020 1403
संवाददाता/in24 न्यूज़।  
 सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है यह वीडियो है दरअसल एक ऐसे कैदी का जिसे पुलिस वैन में बिठाकर कोर्ट ले जाया गया था लेकिन माननीय न्यायाधीश द्वारा उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश मिलते ही उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी.जिस पुलिस वैन में बिठा कर उसे जेल ले जाया जा रहा था, वहां पर वह पुलिसकर्मियों से उलझ गया और गाली गलौज करने लगा.सूत्रों के मुताबिक पुलिस कस्टडी से जेल कस्टडी होने पर जब आरोपी को जेल ले जाने के लिए पुलिस वैन में बिठाया गया तो उसके परिजनों ने उसे भोजन वगैरह देने की कोशिश की लेकिन पुलिस कर्मियों ने बाहरी भोजन आरोपी को देने से इंकार कर दिया, जिससे कथित आरोपी पुलिस पार्टी पर इस कदर बिफर पड़ा कि वह अभद्रता पर उतर आया बार-बार मना करने पर भी जब वह नहीं माना तो उसे समझाने की कोशिश की गई लेकिन समझना तो दूर की बात वह पुलिस पार्टी पर ही थूकने लगा और गंदी गंदी गालियां बकने लगा.और तब पुलिस का असली उग्र रूप देखने को मिला जिन पुलिसकर्मियों पर उसने थूका था उन्होंने वैन में घुसकर उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.कथित आरोपी का नाम मोहम्मद शौकत अली मंसूरी बताया जाता है.उसकी इस हरकत से नाराज पुलिसकर्मियों ने थाने के वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है.

अन्य खबरे