Breaking News

प्रेमिका की खातिर बेटे ने की मां की हत्या

24 Aug, 2020 880

संवाददाता/in24न्यूज़.  
मां ममता की मूरत होती है. मगर इस कलयुग में ऐसी कई खबरें आती हैं जिनमें मां के प्रति अत्याचार की बात होती हैं. बात है ग्वालियर की. ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर में सोमवार सुबह एक कलयुगी बेटे ने प्रेमिका और पैसे की खातिर अपनी मां का गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। मां की हत्या करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जनकगंज थाना पुलिस के अनुसार, संजय नगर निवासी संजय जाटव का सोमवार सुबह पैसों को लेकर अपनी मां सांताबाई से विवाद हुआ और उसने सांताबाई का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि एक साल पहले सांताबाई ने अपनी जमीन बेची थी, जिसके उसे 50 लाख रुपये मिले थे। सांताबाई का बेटा संजय सांताबाई से पैसे की मांग कर रहा था, ताकि वह अपनी प्रेमिका को घर खरीदकर दे सके, लेकिन सांताबाई इसके लिए तैयार नहीं हुई तो उसने अपनी मां की हत्या कर दी और फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने आरोपित संजय जाटव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद मां और बेटे के रिश्तों को लेकर अनेक चर्चा शुरू है.

अन्य खबरे