Breaking News

पड़ोसी ने किया किशोरी से दुष्कर्म

20 Jun, 2020 1052

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कहते हैं कि संकट की घडी में परिवार से ज्यादा करीबी पडोसी होता है क्योंकि सबसे पहले मदद के लिए वही आता है. मगर सिलीगुड़ी में एक ऐसे दरिंदे पड़ोसी की खबर आई है जिसने पडोसी होने के नाम को कलंकित किया है. उसने पड़ोस की नाबालिग के साथ ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पर एनजेपी थाने की पुलिस ने पड़ोसी युवक को शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। यह घटना एनजेपी थाना अंतर्गत श्रीनगर कॉलोनी की है। आरोपित युवक का नाम चंदन महतो है। एनजेपी थाने सूत्रों के अनुसार दो दिन पहले पड़ोस की एक किशोरी को घर में बुलाकर उंसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप चंदन महतो पर लगा था। इसके खिलाफ पीडिता के  परिजनों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर आरोपित चंदन महतो को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित किशोरी को  मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.

अन्य खबरे