Breaking News

फंदे से लटके मिले घर में पिता और दो बच्चे

12 Jan, 2024 316

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज केरल के कोल्लम में एक व्यक्ति और उसके दो बच्चे घर में मृत पाए गए। मामले को लेकर संदेह है कि यह किसी पारिवारिक विवाद के कारण हुआ है। जोस प्रमोद का शव बेडरूम में लटका हुआ पाया गया, जबकि नौ साल के बेटे और चार साल की बेटी को पहली मंजिल की ओर जाने वाली सीढ़ी की रेलिंग से लटका हुआ पाया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। रिश्तेदारों के मुताबिक, जोस और उनकी डॉक्टर पत्नी लक्ष्मी, कक्षा नौंवी से दोस्त थे। यह प्रेम विवाह था और शादी से पहले जोस सऊदी अरब में काम करता था। कोविड के बाद वह वहां नहीं लौटे और यहीं काम करने लगे। लक्ष्मी ने एमबीबीएस किया था और पोस्ट-ग्रेजुएशन की तैयारी कर रही थी, जिसके कारण वह घर से दूर एक छात्रावास में रह रही थी। एक रिश्तेदार ने कहा कि हाल ही में दोनों के बीच मतभेद हो गए थे। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच में जुट गई है।

अन्य खबरे