Breaking News

गांजा पीकर प्रताड़ित करते हैं तेजप्रताप : ऐश्वर्या

08 Aug, 2019 1007
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

लालू के लाल और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके तेजप्रताप यादव पर उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने गंभीर आरोप लगाए हैं. ऐश्वर्या ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति तेजप्रताप गांजा पीते हैं और उन्हें प्रताड़ित करते हैं. दरअसल, ऐश्वर्या ने तलाक के मामले में अदालत में जवाब दाखिल किया है. बता दें कि तेजप्रताप यादव की पत्नी ने अदालत में अपने पति से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है. ऐश्वर्या राय ने धारा 26 (महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005) के तहत फैमिली कोर्ट से सुरक्षा की मांग भी की है. ऐश्वर्या ने दावा किया है कि शादी के बाद उन्हें तुरंत ही इस बात का पता चल गया कि उनके पति ड्रग्स लेते हैं. ड्रग्स के नशे में वो कई बार भगवान शिव के अवतार भी बनते हैं. ऐश्वर्या की तरफ से कहा गया है कि तेजप्रताप राधा और भगवान कृष्ण के कपड़े पहनकर भगवान की तरह दिखने की कोशिश करते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं ड्रग्स लेने के बाद तेजप्रताप यादव घाघरा-चोली पहन कर बालों में विग लगाते हैं और राधा बनते हैं.

अन्य खबरे