फर्जी तरीके से छेड़छाड़ का आरोप लगा कर महिला ने डॉक्टर से वसूले 2 लाख, 3 गिरफ्तार
संवाददाता/ in24 न्यूज़।
मुंबई के कांदिवली (kandivali) इलाके में एक महिला द्वारा डॉक्टर पर फर्जी तरीके से छेड़छाड़ का आरोप लगा कर 2 लाख रूपये वसूल लिए. इस मामले में चारकोप पुलिस (charkop police) ने 2 महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन सभी पर एक डॉक्टर के साथ मारपीट करने, उससे हफ्ता वसूल करने, धमकी देने सहित अन्य आरोप हैं.
खबर के मुताबिक़, चारकोप इलाके में पीड़ित डॉक्टर का क्लिनिक है. आरोपी महिला सीने में दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास आई थी, जब डॉक्टर ने उसका चेकअप किया तो महिला भड़क गयी, और डॉक्टर पर आपत्तिजनक रूप से छूने का आरोप लगाने लगी. इतने में क्लिनिक के बाहर खड़ी एक अन्य महिला और उसका पुरुष पार्टनर भी अंदर आ गए और डॉक्टर के साथ मारपीट करने लगे. उन लोगों ने डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी, साथ पुलिस में न जाने की बात कह कर आरोपियों ने डॉक्टर से ढाई लाख रुपये की मांग की. डर के मारे डॉक्टर ने आरोपियों को 2 लाख रुपए भी दे दिए.
आरोपियों के चले जाने के बाद डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस से की. जिसके बाद मुंबई पोलीस (mumbai police) उपायुक्त और जनसंपर्क एस चैतन्य ने बताया कि, पुलिस ने अपनी जाँच में महिला आरोपी संध्या मुथुस्वामी, अलका निले और दीपक माने को गिरफ्तार करके बोरीवली कोर्ट में पेश किया जहाँ कोर्ट ने तीनो को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.