Breaking News

बच्चों ने फूल तोड़े तो बगीचे की मालकिन ने कर्मचारी की नाक काटी

04 Jan, 2024 902

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बच्चों द्वारा बिना अनुमति के फूल तोड़ने से नाराज बगीचे के मालकिन ने बाल देखभाल केंद्र की एक महिला कर्मचारी की नाक काट दी। यह घटना कर्नाटक के बेलगावी जिले की है। पीड़िता की पहचान 50 वर्षीय सुगंधा मोरे के रूप में हुई, जो फिलहाल गंभीर हालत में है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कल्याणी मोरे को उस समय गुस्सा आया, जब राज्य सरकार द्वारा संचालित आंगनवाड़ी बाल देखभाल केंद्र के बच्चों ने उसके बगीचे में बिना अनुमति के फूल तोड़ लिए। कल्याणी मोरे ने सुगंधा मोरे के साथ गाली-गलौज की और उस पर दरांती से हमला किया।हमले में पीड़िता की नाक कट गई, जिसके चलते अधिक खून निकलने लगा। पुलिस ने कहा कि पीड़िता अस्पताल में अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। एक जनवरी को हुई यह घटना अब सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, मगर अबतक आरोपी फरार है।

अन्य खबरे