बहन ने नाबालिग बहन को नशे की लत के बाद वेश्या बनाया
संवाददाता/in24 न्यूज़.
नशे की लत किसी को लग जाए तो उसके करीबी यही चाहते हैं कि कसी भी तरह वह नशे के जाल से बाहर आए जाए! मगर एक सगी बहन ने अपनी नाबालिग बहन को नशे की लत लगाईं और उसे वेश्यावृत्ति के हवाले कर दिया. भोपाल से रिश्तों को ही शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि उसकी बड़ी बहन ने उसे नशे की लत लगाई और उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेला। पुलिस ने रविवार को इस मामले में नाबालिग लड़की की 20 वर्षीय बहन समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां की तरफ से दी गई शिकायत में कहा गया है कि नाबालिग लड़की की बड़ी बहन ने उसे आधा दर्जन से ज्यादा बार अलग-अलग जगहों पर पांच लोगों के पास भेजा। ये सब पैसे के लिए किया गया था। गांधी नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ निलेश अवस्थी के मुताबिक परिवार ने पीड़िता को एक एनजीओ में ड्रग्स के खिलाफ काउंसलिंग के लिए भेजा था, जहां उसने बताया कि कैसे उसकी बहन ने उसे नशे की लत लगाई। अवस्थी ने कहा कि एनजीओ ने फिर परिवार की काउंसलिंग की, जिसके बाद पीड़िता की मां ने हमसे संपर्क किया। हमने मानव तस्करी, बलात्कार और पोक्सो से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। यानी कहा जा सकता है कि कुछ लोग पैसे की लालच में इस कदर अंधे हो जाते हैं कि अपने और पराए में फर्क करना नहीं चाहते।