Breaking News

बहस के बाद दोस्त ने 22 साल के दोस्त की चाकू मारकर हत्या की

24 Jan, 2024 533

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की राजधानी दिल्ली में आपसी बहस के बाद एक दोस्त ने 22 साल के दूसरे दोस्त की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पहचान पंजाबी बस्ती निवासी कमल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को आनंद पर्वत थाना इलाके में चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल कमल को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया और बाद में धारा 302के तहत केस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि जांच के दौरान, सूरज नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके कब्जे से चाकू भी बरामद कर लिया गया। आरोपी डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है। सूरज और कमल दोनों पड़ोसी हैं। पूछताछ के दौरान सूरज ने खुलासा किया कि मंगलवार को घटना से कुछ घंटे पहले उसकी कमल से बहस हुई थी और इसके बाद गाली-गलौज और थप्पड़ मारने की नौबत आ गई थी। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद सूरज ने कमल को चाकू मार दिया। फिलहाल आगे की करवाई जारी है।

अन्य खबरे