Breaking News

बाहुबली में मां बनी एक्ट्रेस कृष्णन राम्या की कार से अवैध शराब बरामद

14 Jun, 2020 773
संवाददाता/in24 न्यूज़. 

फिल्म बाहुबली में मां की भूमका निभा चुकी एक्ट्रेस राम्या कृष्णन की कार में अवैध शराब की बोतलें मिली है। इस सिलसिले में कार चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले में फिलहाल पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, वाहनों की तलाशी के दौरान एक चेकपोस्ट के पास राम्या कृष्णन की इनोवा टोयोटा कार की भी तलाशी ली गई। इस दौरान कार में 100 से अधिक शराब और बीयर की बोतलें पायी गयीं। पता चला है कि अभिनेत्री ने पुलिस के साथ पूछताछ में पूरा सहयोग किया। उसने पुलिस को बताया कि फिर से लॉकडाउन की अफवाहों के चलते शराब की बोतलें घर के लिए मंगवायी गयीं थी। मगर राम्या कृष्णन की ओर से ऐसा कोई बयान जारी नहीं हुआ है कि मामले की क्या सच्चाई है। बता दें कि चेन्नई में लॉकडाउन के बाद से शराब बेचने पर रोक है। शराब की दुकानें भी बंद है। शराब बेचना गैरकानूनी है। इसके चलते लोग पड़ोसी राज्यों से अवैध रूप से शराब लेकर आ रहे हैं। पता चला है कि राम्या कृष्णन के कार चालक को बाद में जमानत पर छोड़ दिया है। मगर आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।  

अन्य खबरे