बिहार में दरोगा को भून डाला
21 Sep, 2019
1058
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सुशासन बाबू नीतीश कुमार के राज में कानून व्यवस्था का हाल कैसा है, यह इसी बात से समझा जा सकता है कि यहां पुलिस वालों की जान भी खतरे में है. गौरतलब है कि अपराधी अब पुलिस को निशाना बना रहे हैं. शनिवार को एक दरोगा को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया और उसकी सरकारी कार्बाइन लूट ली. मुजफ्फरपुर के वेसेकरा थाना क्षेत्र के मारकन चेकपोस्ट के पास वाहनों की जांच कर रहे थे. वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी वहां से भाग गए.घटना के बाद लोगों ने गंभीर हालत में दरोगा को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया. यहां डॉक्टरों ने दरोगा का इलाज शुरु किया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. सूचना पर एसएसपी व एएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर नर्सिंग होम पहुंचे. यहां अधिकारियों ने घटना से जुड़ी जानकारी ली.