Breaking News

बिहार में बीजेपी नेता की बदमाशों ने की हत्या

28 Aug, 2022 455

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
नीतीश कुमार ने बीजेपी से गठबंधन तोड़कर जब से आरजेडी से हाथ मिलाया है तब से बिहार में अपराधियों के अच्छे दिन आ गए हैं। यही वजह है कि समस्तीपुर में एक भाजपा नेता को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। खानपुर थाना क्षेत्र के सिरोपट्टी गांव में शनिवार शाम की वारदात है। हथियारबंद बदमाशों ने भाजपा के खानपुर मंडल प्रभारी सह स्वर्ण व्यवसायी 45 वर्षीय रघुवीर स्वर्णकार की हत्या दी। इस दौरान व्यवसायी के कर्मी दिलीप कुमार को भी गोली लगी जिससे वह जख्मी हो गया। उसके हाथ में गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश भाग निकले। सूचना पर खानपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, खानपुर थानाक्षेत्र के सिरोपट्टी निवासी रघुवीर की इलमासनगर चौक पर सोने चांदी के आभूषण की दुकान है। वे हर दिन की भांति शनिवार शाम दुकान बंद कर अपने कर्मी दिलीप कुमार के साथ घर जा रहे थे। बाइक से अपने घर पहुंचने के बाद दरवाजे पर बाइक खडी करते ही पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी के हाथ से बैग रखे आभूषण को छीन लिया। विरोघ करने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना में भाजपा नेता रघुवीर स्वर्णकार के सीने और पेट में गोली लगी। वहीं उनके कर्मी दिलीप कुमार के हाथ में गोली लगी। आगे की कार्रवाई जारी है। 

अन्य खबरे