Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

बिहार में 55 लाख की शराब के साथ 11 गिरफ़्तार

16 Jan, 2022 614

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शराबबंदी के बावजूद बिहार में शराब का खेल जारी है। करीब 55 लाख की शराब मिलने से हड़कंप मच गया है। वैशाली जिले के कटहरा पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र से पुलिस ने 550 कार्टन विदेशी शराब के साथ 11 कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि शनिवार की देर रात सूचना मिली थी कि तस्कर शराब की खेप लेकर आ रहे है। इसी आधार पर कटहरा चौक पर घेराबंदी की गयी। इस दौरान एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई और उसी दौरान ट्रक पर लदी उत्तर प्रदेश निर्मित 550 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत करीब 55 लाख रुपये है। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में 11 कारोबारी शिशुपाल यादव, अशोक कुमार राय, नीरज कुमार, अनिकेश कुमार, मुकुल कुमार, सुजीत कुमार, चंदन कुमार,रसीद जमाल, राहुल कुमार, बबलू कुमार और पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी बिहार में अनेक स्थानों पर शराब बरामद की जाती रही है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.