Breaking News

बीजेपी नेता नेताजयंतीलाल भानुशाली की गुजरात में हत्या

08 Jan, 2019 1409

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

गुजरात में सुरक्षा पर बड़े सवाल पैदा हो रहे हैं क्योंकि भाजपा के पूर्व विधायक और कच्छ के प्रभावशाली नेताजयंतीलाल भानुशाली की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के वक्त भानुशाली ट्रेन से अहमदाबाद जा रहे थे। हमलावर के बारे में अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। गुजरात पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीजेपी ने उन्हें पार्टी से इसलिए निलंबित कर दिया था क्योंकि उनपर यौन शोषण का आरोप लगा था. इस हत्या से सवाल ये उठता है कि आखिर हत्या की असली वजह क्या हो सकती है! जांच के बाद ही यह पता चल पायेगा कि पूरा मामला क्या था.    

अन्य खबरे