Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

बुजुर्ग ने मानसिक रोगी लड़की से दुष्कर्म किया, हुई गर्भवती

23 Jun, 2020 1661

संवाददाता/in24 न्यूज़. के
बेटी की उम्र की मानसिक रूप से ग्रसित एक लड़की के साथ एक बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया, जिसका पता लड़की के गर्भवती होने के बाद चला. यह घटना यूपी के फतेहपुर जिले के जाफरगंज थानाक्षेत्र के एक गांव का है. इस मामले में पुलिस ने 65 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। जाफरगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर मंगलवार को बताया कि 17 साल की लड़की ने शिकायत दर्ज करायी कि मां-बाप की मौत के बाद वह गांव में ही अपने छोटे भाइयों के साथ बुआ के घर में रह रही है जबकि मानसिक रूप से बीमार उसकी 25 वर्षीय बड़ी बहन अपने पुराने घर में अकेले रह रही है। सिंह के मुताबिक शिकायत में आरोप लगाया गया कि बड़ी बहन के अकेले रहने का फायदा उठाकर पड़ोसी रामराज ने उसकी बड़ी बहन से चार-पांच माह पहले बलात्कार किया था, जिससे वह गर्भवती हो गई है। एसएचओ ने बताया कि छोटी बहन की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज कर 65 साल के आरोपी रामराज को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग आरोपी का नमूना लेकर डीएनए जांच के लिए भेजा जा रहा है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.