Breaking News

बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या

28 Apr, 2020 239

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पालघर में संतों की मॉब लिंचिंग के बाद अब बुलंदशहर में दो संतों की हत्या का मामला सामने आया है. खबरों के मुताबिक, दोनों संतों की हत्या सोमवार रात धारदार हथियारों से काटकर कर दी गई. संतों की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग काफी रोष में हैं. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली के गांव पगोना में स्थित शिव मंदिर परिसर में करीब दस साल से साधु जगनदास (55) और सेवादास (35) रहते थे. दोनों साधु शिव मंदिर में ही रहकर पूजा-अर्चना में करते थे. इसी मंदिर परिसर में दोनों साधुओं की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई. मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर में पहुंचे तो उन्हें साधुओं के खून से लथपथ शव पड़े मिले. उसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई. ग्रामीणों की सूचना पर सीओ अनूपशहर अतुल चौबे, कोतवाल मिथिलेश उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. फिलहाल घटना के पीछे के कारण का पता नहीं चला है. सीओ अतुल चौबे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अन्य खबरे