बेटी ने कबूल की मां और भाई की हत्या की बात
संवाददाता/in24 न्यूज़.
परिवार में मां का स्थान बेहद महत्वपूर्ण होता है. मगर जब इंसान डिप्रेशन में हो तो कुछ भी कर गुज़रता है. लखनऊ के रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी राजेश दत्त बाजपेई की पत्नी मालिनी बाजपेई और बेटे सर्वदत्त बाजपेई की हत्या की गु्त्थी को पुलिस सुलझा चुकी है। इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को दो शब्द ऐसे मिले जो उन्हें कातिल तक पहुंचाने में मदद की। जब पुलिस के अधिकारी बाथरूम में पहुंचे तो देखा कि शीशे पर लाल रंग से डिस्क्वॉलिफाइड ह्यूमन लिखा था और उस पर बीचो-बीच एक गोली शीशे पर मारी थी। बस फिर क्या था पुलिस ने बड़े ही आसानी से कातिल तक पहुंच गई। पुलिस कमिश्नर संजीत पांडेय ने बताया कि ये शब्द राजेश बाजपेयी की बेटी ने ही लिखा था और वो डिप्रेशन में थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस जब आरोपी छात्रा से पूछताछ कर रही थी तो उसने अपने दोनों हाथ पैंट की जेब में डाल रखे थे। हाथों को दुपट्टे से ढक भी रखा था। ऐसा लगा जैसे वह कुछ छिपाने की कोशिश कर रही है। जिसके बाद पुलिस ने उसके हाथों से दुपट्टा हटवाया तो कोहनी तक पट्टी बंधी दिखी। हथेलियों पर भी कई ताजे कट लगे हुए थे। पट्टी खुलवाकर देखा तो 100 से अधिक कट के निशान देखकर सब हैरान रह गए। पूछने पर उसने बताया कि रेजर से यह चोटें उसने खुद लगाई है। इसके बाद पुलिस ने जब उससे सवाल पूछने किए तो थोड़ी देर बाद उसने खुद ही मां और भाई को गोली मारने की बात कुबूल कर ली। खबरों के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद राजेश बाजपेयी की बेटी ने सबसे पहले अपने मामा को फोन किया। बातचीत के दौरान उसने यह बताया था कि मामा - मम्मी और भाई उठ नहीं रहे हैं. इसके बाद वह रोने लगी थी। गोमतीनगर में रहने वाली आरडी बाजपेई की सास व अन्य परिवार के सदस्य विवेकानंद मार्ग स्थित घर पर पहुंचे तो भीतर का नजारा देखकर अवाक रह गए। पुलिस कमिश्नर पांडेय ने बताया कि मां और भाई की हत्या की आरोपी नेशनल लेवल की शूटर है। वह दस मीटर पिस्टल इवेंट में हिस्सा लेती थी। साल 2014 में उसने पश्चिम बंगाल रायफल एसोसिएशन कोलकाता की तरफ से आयोजित 57वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप कंपीटीशन में हिस्सा लिया था। वह लोरेटो स्कूल में हाईस्कूल की स्टूडेंट है। उसका भाई सर्वदत्त गोमीतनगर के संस्कृत विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था. बता दें कि शनिवार को राजेश बाजेपेयी के घर दो लाशें मिलने से सनसनी फैल गई थी। बताया जा रहा है कि घटना शनिवार दोपहर दो बजे के करीब की है। घर के अंदर वाले बेड पर मां और बेटे की लाश पड़ी हुई थी। लड़के के सर पर गोली लगी है। राजेश की पत्नी और बेटे की लाश बेड पर पड़ी पाई गई। पुलिस का कहना है कि 22 बोर की रिवाल्वर से गोली मारी गई है। घटना की जानकारी पाते ही पुलिस तुरंत अधिकारी के घर पहुंची। मामला हाईप्रोफाइल होने के नाते खुद डीजीपी अवस्थी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि लड़की ने पिस्टल में पांच बुलेट डाली थी। इनमें से तीन बुलेट का इस्तेमाल किया गया है। बाकी दो बुलेट पिस्टल में ही हैं। गौरतलब है कि पारिवारिक गतिविधियां कब क्या प्रभाव डालें, यह कहा नहीं जा सकता. ऐसे में घर के लोगों को एक दूसरे को समझने की कोशिश अवश्य करनी चाहिए.