Breaking News

बोरीवली में सड़क हादसा, 2 की मौत

24 Dec, 2021 642

संवाददाता/in24 न्यूज़

 

 

मुंबई (mumbai) को हादसों का शहर भी कहा जाता है. यहां हर दिन कोई न कोई हादसे की घटना सामने आती रहती है. ताजा मामला बोरीवली (borivali) से सामने आया है, जहां सड़क हादसे (road accident) में एक महिला और एक पुरुष की बड़ी दर्दनाक तरीके से मौत हो गयी. हादसे की यह घटना बीती रात 12 बजे के आसपास की है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक हौंडा सिटी कार गोराई से बोरीवली की तरफ जा रही थी, तभी अचानक ड्राइवर का कंट्रोल कार से छूट गया जिसके बाद कार ने एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी और उसके बाद उक्त कार सड़क किनारे खड़ी एक मिनी बस से जा टकराई. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि कार में कुल 5 लोग बैठे थे, जिसमें पीछे बैठी एक युवती की भी मौत हो गयी है, और जिस शख्स को कार ने ठोकर मारी उसने भी दम तोड़ दिया. मृतक राहगीर का नाम प्रशांत वारेकर बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 45 साल के आसपास थी, जबकि युवती का नाम अभिगेल जाधव बताया जा रहा है, जो 21 साल की थी. मौके पर पहुंची बोरीवली पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए उन्हें शताब्दी अस्पताल भेज दिया, वहीं हादसे में घायल लोगों का इलाज भी नजदीकी कोरोना अस्पताल में किया जा रहा है. बोरीवली पुलिस  ने मामला दर्ज कर कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित आरोपी ड्राइवर नशे में तो नहीं था??

अन्य खबरे