भारत पेट्रोलियम भी बिक सकती है
16 Oct, 2019
1138
संवाददाता/in24 न्यूज़.
विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको भारत में अपना पैठ जमाने की कोशिश में है. सऊदी अरामको कंपनी भारत की नवरत्न तेल और गैस कंपनी बीपीसीएल यानी भारत पेट्रोलियम में हिस्सेदारी खरीदने को इच्छुक है. हालांकि अभी सरकार की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ये डील 510 रुपये से 1100 रुपये प्रति शेयर के बीच हो सकती है. इस खबर के बाद बीपीसीएल के शेयर में जोरदार तेजी आई है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में बीपीसीएल का शेयर 5 फीसदी ऊपर यानी 515 रुपये पर पहुंच गया है. बीपीसीएल केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 53.29 फीसदी है. पिछले दिनों मोदी सरकार ने बीपीसीएल का नाम लिए बिना हिस्सा बिक्री के लिए एडवाइजर नियुक्त करने का विज्ञापन दिया था.