Breaking News

ब्लैकमेल के डर से नर्स ने डॉक्टर की हत्या की तो मिली मौत की सज़ा

10 Nov, 2020 781

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
नर्स और डॉक्टर का रिश्ता बेहद करीबी माना जाता है. मगर कई बार रिश्ते में गड़बड़ी तब होती है जब किसी एक के मन में पाप पनप जाए. चीन में एक 25 साल की नर्स को एक डॉक्टर की हत्या के केस में मौत की सजा सुनाई गई है। इस नर्स का नाम  ली फेनपिंग है। खबरों की मानें तो नर्स ने अपने सीनियर डॉक्टर को मार कर उसके शव को पका दिया था। उसने इस घटना को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि ये डॉक्टर उसे सेक्स के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। चीन की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चौंकाने वाली घटना साउथ चाइना के गुआंग्शी ज़ुआंग के युलिन शहर की है। दरअसल नर्स ने 23 मार्च को इस जघन्य घटना को अपने किराये के घर में अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि 25 साल की ली फेनपिंग इमरजेंसी डिपार्टमेंट बतौर नर्स की नौकरी कर रही थी और उसके अपने सीनियर डॉक्टर ऑर्थोपेडिएक्स के डिप्टी हेड लू युआनजेन के साथ फिजिकल रिलेशन भी स्थापित हो गए थे। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि ली को जुआ खेलने की लत थी। इसी वजह से ली पर काफी कर्ज हो गया था। कभी कभी उसे हफ्ते में दो से तीन बार फिजिकल रिलेशनशिप के सहारे पैसे का भुगतान करना पड़ता था। लेकिन बाद में डॉक्टर ने धीरे धीरे फेगपिंग को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। लगातार डॉक्टर द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से नर्स काफी परेशान हो गई। इसी वजह से वो उससे इस बात का बदला लेना चाहती थी।  फेंगपिंग ने पहले डॉक्टर की हत्या की इसके बाद उसके शरीर के कुछ हिस्सों को पका दिया। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस का कहना है कि फेंगपिंग ने शव के कुछ हिस्सों को पकाने के बाद उसे टॉयलेट में फ्लश कर दिया था। पुलिस ने ली के घर से इस डॉक्टर के क्षतिग्रस्त मृत शरीर को निकाला था। नेशनल न्यूज पेपर सोहू के अनुसार, ली को जानबूझकर हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा फेंगपिंग पर 11 हजार पाउंड का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि कई बार डर भी अपराध की वजह बन जाता है.

अन्य खबरे