Breaking News

भगत सिंह की फांसी की नकल करने वाले बच्चे की मौत

07 Feb, 2020 1112

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कई बार मज़ाक इतना महंगा पड़ जाता है कि ज़िंदगी भी हमेशा के लिए रूठ जाती है. स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की फांसी का अनुकरण करने की कोशिश में एक छात्र की मौत हो गई। फांसी का ट्रॉयल करने के प्रयास में दुर्घटना का शिकार हो गया। यह हृदयविदारक घटना मध्य प्रदेश के मंदसौर की है। मंदसौर के पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी के मुताबिक अफजलपुर थानांतर्गत एक निजी स्कूल में पढ़ने वाला 12 वर्षीय श्रेयांश ने हाल में अपने स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में मंचित नाटक में एक ब्रिटीश अधिकारी की भूमिका निभाई थी। उसके अगले दिन घर पर मौजूद श्रेयानंस ने अपने मोबाइल पर भगतसिंह की जिन्दगी से जुड़े कुछ सीन्स देखा और बाद में उसने फांसी लगाने से जुड़े सीन की एक्टिंग करने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश वह फांसी से लटक गया और उसकी मौत हो गई। स्कूल प्रिंसिपल के मुताबिक घटना से एक दिन पहले श्रेयांश ने जिस किरदार की भूमिका निभाई थी उसका भगतसिंह की भूमिका से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद श्रेयांश को यह सोच कैसे आया यह बताना मुश्किल है। उसके एक दिन पहले के नाटक में भी ऐसे सीन नहीं थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस तरह के मामलों में माता-पिता को सतर्क रहना चाहिए और बच्चों पर नजर डाले रखना चाहिए।

अन्य खबरे