Breaking News

भाड़े पर कमरा नहीं देने पर मैनेजर की हत्या

23 Nov, 2020 849

संवाददाता/in24 न्यूज़.
नशे में कब कौन क्या कर दे ये कहा नहीं जा सकता. अनंतपुर जिले के धर्मावरम में दर्दनाक घटना घटी। किराये पर कमरा नहीं देने से मैनेजर की हत्या कर दी गई। हत्या के मामले में पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। एक आरोपी फरार है। बताया गया कि अनंतपुर जिले के धर्मावरम में श्री उमा लॉज में रविवार की देररात तीन लोग आये और उन्होंने मैनेजर से कमरा बुक करने को कहा। उन्हें शराब के नशे में देख मैनेजर ने कमरा बुक करने से इनकार किया। इस बात पर उन तीन लोगों और मैनेजर के बीच बहस हुई। बहस के दौरान तीन लोगों ने मिलकर मैनेजर की नृशंस हत्या की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थ पहुंची और दो आरोपियों को हिरासत में लिया। एक आरोपी फरार है। आगे की जांच में पुलिस जुट गई है.

अन्य खबरे