Breaking News

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत

14 Apr, 2021 910

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज  सुबह कार और ट्रक के बीच हुई एक भीषण टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना झारखंड में पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पुलिस जवान अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ कार से डालटनगंज से रांची की ओर जा रहे थे तभी पोखराहा गांव के समीप कार और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में अखिलेश यादव, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के  वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा जा रहा है। आगे की जांच भी जारी है।

अन्य खबरे