Breaking News

भीषण सड़क हादसे में दूल्हे समेत पांच की मौत

18 Feb, 2023 785

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
शादी की ख़ुशी तब मातम में बदल गई जब यूपी के हरदोई (Hardoi) के पचदेवरा थाना क्षेत्र (Pachdevra police station) के दरियाबाद गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार बोलेरो और अनंगपुर की ओर से आ रही गन्ने से भरी ट्राली में टक्कर हो गई। इस भिड़ंत से बोलेरो के अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूल्हे समेत तीन अन्य लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। ये भयानक सड़क हादसा तब घटा, जब हरपालपुर थाना क्षेत्र के कूड़ा गांव से बारात शाहजहांपुर जनपद के थाना कांट के अभयन पूरवा गांव जा रही थी। तब बीती रात दूल्हे की गाड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। इससे अनियंत्रित होकर बोलेरो बरवन रजवाहे में जा गिरी। बोलेरो के अंदर दूल्हे सहित आठ बाराती मौजूद थे जिनमें दूल्हे के भांजे 12 वर्षीय रुद्र व दूल्हा देवेश के बहनोई बिपनेश (45) निवासी जलालपुर पनबारा जनपद कन्नौज की मौके पर मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार दूल्हा समेत छह लोग घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय व पचदेवरा थानाध्यक्ष गंगाप्रसाद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लिया है वहीं घायलों का उपचार किया जा रहा है। इस हादसे के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है।

अन्य खबरे