Breaking News

सीएम साहब, भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लीजिए

04 Dec, 2019 976

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
मुंबई में आरे आंदोलन में जिन लोगों के ख़िलाफ़ पुलिस केस हुआ था, उसे मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे ने निरस्त करवा दिया. उसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता धनंजय मुंडे ने भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को खत लिखा है. खत में उन्होंने भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग की है. उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर गुजारिश की है. वहीं इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायकप्रकाश गजभिये ने भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी थी. उन्होंने भी मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में दर्ज केस वापस लेने की मांग की. उन्होंने कहा कि जितने भी प्रदर्शनकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज है उसको वापस लेने की मांग की है.

अन्य खबरे