Breaking News

भोजपुरी एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, 2 गिरफ्तार

27 Dec, 2021 641
संवाददाता/in24 न्यूज़
मुंबई (mumbai) की अंबोली पुलिस (amboli police) ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी रूप से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का अधिकारी बन कर लोगों को ठगने का काम करते थे. अभी हाल ही में इन दोनों ने अपनी जाल में एक 28 वर्षीय भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री सलमा उर्फ संजना उर्फ जारा खातून को फंसाया और उसे पैसों के लिए इस कदर प्रताड़ित किया कि उक्त अभिनेत्री ने मौत को गले लगाना ही बेहतर समझा। गिरफ्तार इन दोनों आरोपियों के नाम सूरज परदेसी और प्रवीण वलिम्वे हैं. जिन पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य संबंधी धाराओं के तहत गिरफ्तार करके इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
बता दें कि जोगेश्वरी पश्चिम में रहने वाली पीड़ित अभिनेत्री 20 दिसंबर को सांताक्रुज में स्थित एक फाइव स्टार होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंची थी। वहां होटल में रेव पार्टी (rave party) चल रही थी, जिसमें मादक पदार्थों का सेवन हो रहा था। एक्ट्रेस के साथ पार्टी में शामिल उसके एक फ्रेंड आरिफ गाजी ने ही सलमा यानी संजना के खिलाफ साजिश रची.
आरिफ गाजी ने सलमा को बताया कि कि पार्टी में एनसीबी अधिकारियों द्वारा रेड मारी गयी है, और अब सबको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी की खबर सुन कर अभिनेत्री डर गयी और उसने इन फर्जी अधिकारीयों से उसे छोड़ देने की प्रार्थना की. जिसके एवज में इन दोनों फर्जी अधिकारियों ने अभिनेत्री से 40 लाख रूपये की मांग की, लेकिन मामला 20 लाख पर सेटल हुआ. उसके बाद ये दोनों आरोपी आये दिन अभिनेत्री को पैसे के लिए फोन कर उसे परेशान करते और गिरफ्तार करने की धमकी देते। आखिर इन दोनों के धमकी भरे फोन से और गिरफ्तारी के भय से अभिनेत्री इतनी आतंकित हो गयी कि उसने 23 दिसंबर को फांसी पर लटक कर सुसाइड कर ली. जिसके बाद अम्बोली पुलिस इस मामले में एडीआर दर्ज करके जांच कर रही थी.

अन्य खबरे