Breaking News

मनचलों ने मां बेटी का मुंडन कर सरेआम घुमाया

27 Jun, 2019 3174

संवाददाता/in24 न्यूज़.

 

 

 आज भी समाज में कुछ ऐसे लोग हैं जिनकी नज़रों में किसी महिला की कोई इज़्ज़त नहीं है. यही कारन है कि कुछ दबंग और मनचले आये दिन महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करते रहते हैं. गौरतलब है कि बिहार के भगवानपुर के बिहारी गांव में कुछ मनचलों ने घर में घुसकर एक युवती के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया. आरोप है कि मनचलों की इस हरकत का विरोध करने पर मनचलों ने युवती और उसकी मां के बाल कटवा कर पूरे गांव में घुमाया. यही नहीं आरोपियो ने मां बेटी की बेरहमी से पिटाई भी की. सभी आरोपी इसी गांव के रहने वाले हैं जिसमें एक वार्ड सदस्य भी शामिल है. इस मामले में पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त वार्ड सदस्य खुर्शीद समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित मां बेटी का कहना है कि पड़ोस के ही रहने वाले मनचलों ने मनमानी करनी चाही और विरोध करने पर ये हश्र किया.

अन्य खबरे