महिला ने बाथरूम में जान दी
14 May, 2020
896
संवाददाता/in24 न्यूज़.
असम में एक महिला ने बाथरूम में जान दे दी. गुरुवार की सुबह जोरहाट जिला शहर के हाबिचुक इलाके में एक महिला के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान क्वीइन गोगोई के रूप में की गई है। महिला ने अपने घर के बाथरूम में सीलिंग से लटककर खुदकुशी कर ली। दो बच्चियों की मां ने खुदकुशी क्यों की इसको लेकर रहस्य बना हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए जोरहाट मेडिकल कालेज अस्पताल में भेज दिया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बता दें कि जोरहाट जिला में मंगलवार को कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने खुदकुशी की थी, जबकि, बुधवार को जोरहाट के आईटीआई के विद्यार्थी ने खुदकुशी की थी।