Breaking News

मां इंद्राणी मुखर्जी का दावा ज़िंदा है बेटी शीना बोरा

16 Dec, 2021 713

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जिस बेटी की हत्या के आरोप में मां जेल में सज़ा काट रही है वही मां ने अपनी बेटी के ज़िंदा होने की बात से चौंकाने का काम किया है। जी हां, शीना बोरा की हत्या की आरोपी पूर्व मीडिया कार्यकारी इंद्राणी मुखर्जी के खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है। मुखर्जी ने खुलासा किया है कि शीना बोरा अभी जिंदा है और कश्मीर में है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अपने पत्र में मुखर्जी ने लिखा कि वह हाल ही में एक महिला से कश्मीर में मिली थी और उस महिला ने इंद्राणी को कहा था कि वह जिस महिला से मिली वह शीना बोरा है। इसलिए उन्होंने सीबीआई से कश्मीर में शीना बोरा की तलाश करने को कहा है। पत्र के अलावा, उसने विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष एक आवेदन भी दिया है, जिस पर जल्द ही सुनवाई होने की संभावना है। इंद्राणी मुखर्जी 2015 में शीना बोरा हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद से मुंबई की भायखला जेल में बंद है। बता दें कि शीना बोरा हत्याकांड का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवर श्यामवर राय को बंदूक के साथ गिरफ्तार किया। राय ने बताया था कि शीना की हत्या साल 2012 में इंद्राणी मुखर्जी ने एक कार में गला दबाकर की थी। अब देखना होगा कि सुनवाई के बाद इस तथ्य की सच्चाई किस तरह सामने आती है!  

अन्य खबरे