Breaking News

मामूली विवाद ने ली तीन की जान

21 Jun, 2021 723

संवाददाता/in24 न्यूज़।
मामूली विवाद के कारण बिहार में खूनी संघर्ष के बीच तीन लोगों की मौत हो गई है। यह मामला समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। यहां पर आधारपुर गांव में सोमवार की सुबह को दो गुटों के बीच जमकर खून-खराबा हुआ। घटना की वजह से जान गंवाने वालों में एक गांव का जमींदार, एक महिला और उसका बेटा शामिल है। हत्याकांड के बाद से ही आधारपुर गांव में तनाव का माहौल कायम है। मामले की जानकारी पर खुद समस्तीपुर के जिलाधिकारी, एसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर कैंप कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कि आधारपुर के उपमुखिया हसनैन खान का पानी बहाने को लेकर गांव निवासी किसान श्रवण कुमार से झगड़ा हो गया था। यह विवाद इतना गहरा गया गया कि उपमुखिया ने किसान को गोली मार दी। गोली लगने से किसान की मौके पर ही दम तोड़ दिया। किसान के हत्या मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। गांव में समय पर पुलिस पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए खुद ही आरोपी को सबक सिखाने के मकसद से आरोपी के घर पर हमला बोल दिया। इस हमले में स्वयं उप मुखिया अपनी जान बचाने में सफल रहा, लेकिन आरोपी का पूरा परिवार भीड़ के हत्थे चढ़ गया। भीड़ द्वारा पीटे जाने वालों में आरोपी की पत्नी, बेटा और बेटी शामिल थे। बताया जा रहा है कि गुस्साए लोगों ने ना केवल उनकी बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसके घर में खड़ी कार सहित अन्य चीजों की तोड़फोड़ कर दी। भीड़ के हमले से बुरी तरह से जख्मी होने के बाद आरोपी के दोनों बच्चे पुलिस के पास पहुंचे, जहां से उन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चोट अधिक लग जाने की वजह से उप मुखिया के बेटे ने दम तोड़ दिया। वहीं उपचार के दौरान बेटी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।  दूसरी ओर गुस्साए लोगों की पिटाई से बचकर भाग रही उप मुखिया की पत्नी पानी से भरे गड्ढे में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मामूली विवाद के चलते तीन लोगों की हत्या के बाद अब पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

अन्य खबरे