Breaking News

मीठी चाय नहीं मिली तो पति ने की पत्नी की हत्या

23 Jun, 2020 1109

संवाददाता/in24 न्यूज़. के
चाय मीठी नहीं मिलने से आगबबूला होकर पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. यह घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के बरबर क्षेत्र की है. एक कप चाय को लेकर 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। उसका पति उसकी एक मामूली सी भूल के लिए आग बबूला हो गया और बहुत बर्बर तरीके से हत्या कर दी। यह घटना सोमवार को हुई थी जब बबलू कुमार ने अपना आपा इसलिए खो दिया था क्योंकि उनकी पत्नी द्वारा उसे परोसी गई चाय में शक्कर कम थी। इसके बाद वह उसके उपर भड़क गया और चीखने चिल्लाने के बाद पहले तो उसने अपनी पत्नी रेणु (35) की पिटाई की और फिर धारदार हथियार से उसका गला काट दिया।अपने पिता को मां पर चिल्लाते हुए देख दंपति के तीन बच्चे जाग गए, लेकिन जब तक वे रसोई में पहुंचे उनकी मां खून से लथपथ पड़ी थी और सांस लेने के लिए संघर्ष कर रही थी। बता दें कि बबलू ने करीब 12 साल पहले रेणु से शादी की थी और दंपति के तीन बच्चे थे। इसके बाद रेणु के पिता बद्री प्रसाद की शिकायत पर बबलू के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पसगवा पुलिस स्टेशन के एसएचओ, राकेश कुमार ने बताया कि चाय में शक्कर कम होने पर दंपति की लड़ाई हुई और पति ने अपनी पत्नी की धारदार चाकू से हत्या कर दी। हमने हत्या का हथियार बरामद कर लिया है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हम उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रहे हैं। बच्चे हत्या के गवाह हैं और हमने उनका बयान ले लिया है।  

अन्य खबरे