Breaking News

मुंबई के अस्पताल से कोरोना संक्रमित आरोपी फरार

06 Nov, 2020 784
ब्यूरो रिपोर्ट/ in24न्यूज़/मुंबई
 
मुंबई के जीटी अस्पताल से एक कोरोना वायरस मरीज फरार होने से बवाल मच गया है. फरार हुए संक्रमित का नाम छोटू लालमन वर्मा बताया जा रहा है, जिसे हाल ही में ड्रग्स के मामले में जेल भेजा गया था. छोटू लालमन वर्मा की जब टेस्टिंग करवाई गई, तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला. भायखला पुलिस ने 27 अक्टूबर को ड्रग्स के मामले में छोटू को गिरफ्तार किया था. उसके बाद 4 नवंबर को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद अदालत ने उसे जेल भेज दिया था, लेकिन जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे इलाज के लिए दक्षिण मुंबई में स्थित जीटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. पुलिस का मानना है कि 5 नवंबर को छोटू लालमन फरार हुआ है. आजाद मैदान पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, हालांकि अब तक उसके बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है.
       आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 16 लाख के पार पहुंच चुका है जबकि 45,000 से ज्यादा लोगों ने कोरोना की चपेट में आने के चलते अपनी जान गवा दी. राज्य में अब भी बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं राज्य में लॉकडाउन को 30 नवंबर तक के लिए सरकार ने आगे बढ़ा दिया है. लेकिन कोरोना की आड़ में अस्पताल से एक संक्रमित कैदी का फरार हो जाना अपने आपमें चौकाने जैसा है फिलहाल पुलिस फरार कोरोना कैदी की तलाश में जुट गयी है.
 
 

अन्य खबरे