Breaking News

देश के अगले अटॉर्नी जनरल होंगे मुकुल रोहतगी

13 Sep, 2022 518

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
जाने माने कानूनविद मुकुल रोहतगी (Mukul Rohatgi) देश के अगले अटॉर्नी जनरल (Attorney General) के रूप में नियुक्त किए गए हैं। वे एक अक्तूबर से अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगे। रोहतगी केके वेणुगोपाल की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। रोहतगी इससे पहले जून 2014 में भी अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किए गए थे और जून 2017 तक सेवा दी थी। यह न‍ियुक्‍त‍ि उनकी दूसरी बार हो रही है। बता दें कि मौजूदा अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल की सेवा 30 जून को ही समाप्‍त हो रही थी, लेकिन उनका सेवा विस्‍तार किया गया था। मुकुल रोहतगी एक अक्तूबर 2022 से बतौर अटॉर्नी जनरल अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगे। बता दें कि वेणुगोपाल ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट को संकेत दिया था कि वह 30 सितंबर के बाद पद पर नहीं होंगे। इस साल जून के अंत में वेणुगोपाल का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। सेवा विस्‍तार मिलने का बाद बतौर अटॉर्नी जनरल उनका कार्यकाल 30 सितंबर 2022 को समाप्‍त होने वाला है। बता दें कि मुकुल रोहतगी अनेक बड़े कानूनी मामलों में शामिल रहे हैं।

अन्य खबरे