Breaking News

मुंबई के ललित होटल को बम से उड़ाने की धमकी

23 Aug, 2022 546

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के ललित होटल (Lalit Hotel) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. अज्ञात शख्स ने फोन करके कहा कि होटल में चार जगहों पर बम रखे हुए हैं. फिर उसे डिफ्यूज करने के बदले पांच करोड़ रुपये की डिमांड की. मामला सहार इलाके का है. सूचना मिलते ही पुलिस होटल में पहुंच गई है और बम को तलाशा जा रहा है. साथ ही पुलिस ने इस मामले में FIR भी दर्ज कर ली है. पुलिस फिलहाल पता लगा रही है कि जिस नंबर से फोन आया है वह किसका है. बता दें कि मुंबई पुलिस ने सहार पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 336, 507 के तहत मामला दर्ज किया है. आगे की कार्रवाई शुरू है.

अन्य खबरे