Breaking News

मुंबई में भी छह साल की मासूम से दुष्कर्म

04 Dec, 2019 1050

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
बलात्कार की घटनाओं का विरोध भले ही पूरे देश में हो रहा है मगर गन्दी मानसिकता के लोग अब भी बिना किसी खौफ के मासूमों की ज़िंदगी से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं. मुंबई के कुर्ला इलाके में छह साल की एक मासूम से एक उचक्‍के ने बलात्कार किया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया है. दूसरी ओर, मासूम की हालत गंभीर है और वह अस्‍पताल में भर्ती है.  इससे पहले हैदराबाद में शुक्रवार को एक महिला पशु चिकित्सक का अधजला शव बरामद किया गया था. कुछ उचक्‍कों ने योजनाबद्ध तरीके से महिला डॉक्टर की स्‍कूटी पंचर कर दी और फिर मदद के बहाने उसके साथ गैंगरेप किया. पहचान उजागर न हो, इसके लिए उनलोगों ने महिला डॉक्‍टर को पहले मार डाला और फिर शव जला दिया. घटना हैदराबाद के शादनगर के बाहरी इलाके में हुई. इस घटना के बाद से पूरे देश में महिला उत्‍पीड़न को लेकर बहस चल पड़ी है. जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. संसद में सांसदों ने रेप के खिलाफ कड़ा कानून बनाए जाने की वकालत की है.

अन्य खबरे