Breaking News

मुंबई में लुटेरों ने बुजुर्ग दंपति के मुंह पर टेप लगाकर दिया लूट को अंजाम, महिला की हुई मौत

14 Aug, 2023 785

संवाददाता/in24news 

दक्षिण मुंबई के ताड़देव इलाके में रविवार को तीन लुटेरों द्वारा एक फ्लैट में बुजुर्ग दंपति के मुंह पर कथित तौर पर टेप लगाकर और उनके हाथ बांधकर लूट को अंजाम देने का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक घटना यूसुफ मंजिल इमारत में हुई और इसमें 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका पति घायल है. ताड़देव पुलिस बताया कि घटना के समय पीड़ित सुरेखा अग्रवाल और उनके 75 वर्षीय पति मदन मोहन अग्रवाल फ्लैट में अकेले थे. जब दंपति सुबह करीब छह बजे सैर के लिए अपने फ्लैट से बाहर निकल रहे थे, तभी तीन लुटेरे वहां पहुंचे. उन्होंने दंपति के मुंह पर टेप लगा दिया और उनके हाथ-पैर बांध दिए. इसके बाद वे सोने के आभूषण, घड़ियां और नकदी लेकर फरार हो गए. आरोपियों के वहां से चले जाने के बाद पति किसी तरह फ्लैट के दरवाजे तक पहुंचा और अलार्म बटन दबाया, जिसके बाद हाउसिंग सोसाइटी से कोई उनकी मदद के लिए पहुंचा. लेकिन तक महिला बेहोश हो गई थी, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल ताड़देव पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है, और फरार लुटेरों की तलाश कर रही है. 

अन्य खबरे