Breaking News

मुजफ्फरपुर में युवक-युवती का शव पेड़ से लटका मिला

23 May, 2020 1216

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बिहार के मुजफ्फरपुर में युवक-युवती का शव लीची के पेड़ से लटका हुआ पाया गया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मीनापुर थाना इलाके के नेउरा छगन की है। बताया जाता है कि प्लास्टिक के फीते से गले में फंदा डालकर युवक-युवती का शव लटका हुआ पाया गया। प्रथम नजर में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। हालांकि युवक का पैर जमीन में सटा हुआ है इससे कई तरह की आशंकाएं भी उत्पन्न हो रही हैं। दोनों की पहचान हो चुकी है, लेकिन पुलिस ने उनकी पहचान को उजागर नहीं किया है। खबरों के मुताबिक़ दोनों का घर एक ही मोहल्ले में आमने-सामने ही है। पेड़ से लटके हुए शव को देखने से लगता है कि बीती रात के अंधेरे में इन्होंने या तो खुद जान दे दी या फिर किसी ने इन्हें फंदे से टांग दिया। इस बारे में स्थानीय लोग भी खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं। इस घटना से लोगों में दहशत है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पहले अपने कब्जे में लिया, फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीनापुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना को लेकर स्थानीय तौर पर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। लेकिन तफ्तीश प्रभावित होने की बात कहकर पुलिस अभी कुछ बताने से इंकार कर रही है।

अन्य खबरे