Breaking News

मुज़फ्फरनगर में लुटेरे 18 भैसों को लूट ले गए

26 Oct, 2018 1300

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपराध की घटनाओं में एक नए किस्म का मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में हथियारबंद करीब 25 बदमाशों ने एक डेयरी पर हमला किया और डेयरी के मालिक को बंधक बनाने के बाद वहां से 18 भैंसों को खोलकर ले गए जिनकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बतायी जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को रतनपुरी गांव में यह घटना हुई है।अधिकारी ने बताया कि बदमाश लोग डेयरी में जबरदस्ती घुस गये और डेयरी के मालिक नरेश कुमार और उनके बेटे मोहित पर बंदूक तान दी। वे दो गाड़ियों में भैंसों को वहां से ले गये। उन्होंने बताया कि वे लोग एक बाइक और दो मोबाइल फोन भी छीन ले गए। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने इलाके के थाने के बाहर सड़क की घेराबंदी कर दी। उन लोगों ने अपना प्रदर्शन तब बंद किया जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इलाके का दौरा किया और प्रदर्शनकारियों को शांत किया।

अन्य खबरे