मॉडल ने लगाया सपा नेता पर रेप का आरोप, बेहोशी की हालत में किया दुष्कर्म
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि वह साल 2022 में नोएडा में काम करती थी। फरवरी 2022 में कौशल आनंद दिवाकर पुत्र उदयभान सिंह निवासी जेसी अपार्टमेंट आर्य नगर कालोनी, किशनपुर तिराहा के रहने वाले से फेसबुक पर दोस्ती हुई। इसके बाद बातचीत शुरू हुई। उनसे नंबर मांगने पर दे दिया। फिर वॉट्सएप के जरिए चैट होने लगा। कई घंटों बात होती थी। उसने खुद को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी का पूर्व जिला अध्यक्ष बताया था। बातचीत में उनसे कहा था कि वह अभी अविवाहित है। इसके बाद दोनों में धीरे-धीरे दोस्ती अच्छी हो गई। 20 अप्रैल की शाम को वह पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया। जहां डिनर के गाड़ी में बैठाकर रेस्टोरेंट ले गया। रास्ते में वह कोल्ड ड्रिंक पिला कर अपनी गाडी में बैठाकर अपने घर के पास आर्य नगर कालोनी ले गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने गाड़ी साइड में खड़ी कर दी। उसके नशे की हालत का फायदा उठाते गाड़ी में दुष्कर्म कर लिया। उसके बाद आरोपी उसे घर के पास तक छोड़कर चला गया। पीड़िता ने बताया कि वह शर्म और लोकलाज की वजह से उस समय कहीं शिकायत नहीं कर सकी। जिसके कारण आरोपी लगातार जबरदस्ती करने लगा और फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।