मोबाइल के नाम पर किशोरी से दुष्कर्म में रिश्तेदार गिरफ़्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आजकल दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और सबसे बड़ी बात है कि इसमें रिश्तेदार भी शामिल पाए जाते रहे हैं। अब मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल थाना क्षेत्र में एक किशोरी को एंड्राइड मोबाइल फोन दिलाने का लालच देकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में उसके नजदीकी रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है। पानसेमल के थाना प्रभारी रोहित पाटीदार ने आज बताया कि ग्राम बंधारा खुर्द स्थित अपनी नानी के घर निवासरत किशोरी की शिकायत पर उसके 33 वर्षीय रिश्तेदार को गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उसे पैसे और एंड्राइड मोबाइल फोन देने का लालच देकर एक हफ्ते के दौरान चार बार दुष्कर्म किया और हर बार उसे घटना को किसी को नहीं बताने की धमकी दी। किशोरी धमकाए जाने के चलते खेतों में भाग जाती थी और उसके इस असामान्य व्यवहार को लेकर चिंतित नानी द्वारा अन्य रिश्तेदारों की उपस्थिति में उससे इसका कारण पूछा तब उसने घटनाक्रम बताया।फिलहाल आगे की जांच जारी है।