Breaking News

युवती को छेड़नेवाला पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

20 May, 2020 820

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
जनता अपनी परेशानी से निबटने के लिए पुलिस से सुरक्षा मांगने जाती है. मगर जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो जनता करे! राजस्थान के अलवर जिले में युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में राजस्थान पुलिस के एक  एएसआई को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय युवती नीमराणा में एक कंपनी में काम करती है। वह नीमराणा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराने गयी थी जहां से उसे संबद्ध पुलिस चौकी में भेज दिया गया। आरोप है कि शिकायत दर्ज करने के बाद चौकी प्रभारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने युवती को उसके घर छोड़ने के बहाने अपने वाहन में बैठा लिया। वह उसे जापानी औद्योगिक क्षेत्र में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के मना करने के बाद भी वह नहीं माना जिसके बाद युवती ने किसी तरह अपने आप को सिपाही के चंगुल से छुड़ाया। भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक अमनदीप सिंह कपूर की जानकारी के अनुसार युवती ने 17 मई को एएसआई के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया। उनके बयान लिए गए और मंगलवार को एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं नीमराणा के थाना प्रभारी संजय शर्मा के अनुसार युवती ने लॉकडाउन में राशन दिलाने में मदद मांगी थी, इसकी व्यवस्था कर दी गयी थी, लेकिन बाद में उसने किराये के लिए पैसे नहीं होने और मकान मालिक द्वारा दबाव बनाए जाने की शिकायत की।

अन्य खबरे