Breaking News

यूपी के शामली में मौलाना साद के फार्महाउस पर छापा

24 Apr, 2020 837

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मौलाना साद की तलाश में पुलिस लगातार ध्यान लगाई हुई नज़र आ रही है. राजधानी दिल्ली स्थित निजामुद्दीन के मरकज प्रमुख मौलाना साद की तलाश देशभर में तेज हो गई है। दिल्ली की क्राइम ब्रांच पुलिस ने गुरुवार को मौलाना साद के शामली के कांधला स्थित फार्महाउस पर आज छाफा मारा। यही नहीं, क्राइम ब्रांच पुलिस अब उन लोगों की तलाश और पूछताछ कर रही है जिनसे मौलाना साद ने बातचीत की थी। गौरतलब है कि गत 29 मार्च को निजामुद्दीन के मरकज से लौटे एक जमाती की कोरोना वायरस से मौत होने की खबर के बाद से पुलिस को साद की तलाश है। पिछले 29 मार्च से साद फरार है। हालांकि साद समय-समय पर ऑडियो जारी करते हुए जमातियों से कहता रहा है कि वह क्वारंटाइन में चले जाए और कोरोना टेस्ट में डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को सहयोग देने की अपील करता रहा है। मौलाना साद की तलाश न केवल दिल्ली की क्राइम ब्रांच पुलिस बल्कि प्रवर्तन निदेशालय भी मरकज प्रमुख की तलाश में जुटा है। ईडी ने मौलाना साद के खिलाफ हवाला के जरिए विदेशों से धन एकत्रित करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए हैं।

अन्य खबरे