अन्ना हजारे करेंगे किसानों के समर्थन में आंदोलन
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपने अनशन से सिस्टम को हिलानेवाले सामाजिक वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अण्णा हजारे जनवरी के अंत में दिल्ली जाएंगे और किसानों के समर्थन में आंदोलन करेंगे। इस बारे में हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। हजारे की उम्र 82 हो चुकी है। लेकिन जज्बा आज भी वैसे ही कायम है। उनका कहना है कि उनके जीवन का यह आखिरी अनशन होगा।14 दिसंबर को हजारे ने केंद्रीय कृषिमंत्री तोमर को भी पत्र लिखा था। स्वामीनाथ कमेटी की सिफारिशें समेत उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वो भूख हड़ताल करेंगे। हजारे ने बताया कि किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को अब तक 5 पत्र लिख चुके हैं। भूख हड़ताल के लिए चार पत्र अनुमति के संबंध में लिखे हैं, पर एक भी पत्र का जवाब नहीं आया। हजारे के किसान आंदोलन में कूदने से देश के किसानों का हौसल बढ़ेगा। आंदोलन को एक नई धार मिलेगी। सरकार और कोर्ट को किसानों की सुननी ही पडेगी और तीनों कृषि कानून को वापस लेने पर विवश होना पड़ेगा। बता दें कि अन्ना हजारे के आंदोलन में लोग बढ़-चढ़कर शामिल होते हैं.