Breaking News

अगले साल होगी अयोध्या मामले की सुनवाई : सुप्रीम कोर्ट

29 Oct, 2018 1486

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया है कि अगली सुनवाई जनवरी 2019 में होगी। जिस फैसले का  इंतज़ार पूरा देश  कर रहा था उसे सुप्रीम कोर्ट ने टाल दिया। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह निर्णय लिया है। गौरतलब है कि यह सुनवाई महज 3 मिनट तक ही चली। जनवरी के बाद यह सुनवाई रोज होगी या नहीं इस पर भी कोर्ट ने कुछ स्पष्ट नहीं किया। इससे पहले 18 अक्टूबर को नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में दशहरा कार्यक्रम में भागवत ने कहा था कि केंद्र सरकार को उपयुक्त कानून के माध्यम से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि जिस तरह उच्चतम न्यायालय ने सबरीमला मामले में निर्णय सुनाया है उसी तरह उसे राम मंदिर मुकदमे में भी फैसला सुनाना चाहिए।

अन्य खबरे