Breaking News

चार साल के बच्चे को डंसनेवाला सांप खुद मर गया

24 Jun, 2022 992

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सांप के काटने के बाद इंसान के मरने के बारे में अपने सुना होगा, मगर एक बच्चे को सांप के डंसने के बाद सांप खुद मर गया। बिहार के गोपालगंज में एक जहरीले सांप ने एक बच्चे को डंस लिया। इसके बाद बच्चे को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन उस सांप की मौत हो गई। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। खबर के मुताबिक बिहार के गोपालगंज में एक चार साल के बच्चे को गेहुंअन प्रजाति के जहरीले सांप ने काट लिया था। बच्चे को डंसने के बाद उस सांप की मौत हो गई। घटना के बाद बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह मामला कुचायकोट थाना के खजूरी पूर्व टोला का है। दरअसल, चार साल का यह बच्चा अपने मामा के घर आया था। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। बच्चे की नानी ने सांप को देखा तो उसने इस बारे में लोगों को तुरंत जानकारी दी। हालांकि सांप थोड़ी दूरी पर जाकर मर गया। बच्चे की मां ने बताया कि उसका बेटा बाहर खेल रहा था, तभी उसे सांप ने डंस लिया। उस वक्त वहां कई अन्य लोग भी मौजूद थे। सांप के डंसने के बाद बच्चा रोता हुआ आया तो पहली बारे में परिजनों को कुछ समझ में नहीं आया कि क्या हुआ है। इसके बाद बच्चे की बात सुनकर सबके होश उड़ गए। उसके मामा तुरंत बाहर की तरफ भागे तो बाहर एक जहरीला सांप मरा हुआ पड़ा था। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि बच्चे को डंसने के बाद सांप कैसे मर गया!  वहीं बच्चे के मामा का कहना है कि सांप के डसने की सूचना के बाद उन्होंने जाकर देखा वह तड़पकर मर चुका था। किसी ने सांप को मारा नहीं। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने उसे डब्बे में बंद कर दिया। बच्चे को तुरंत डॉक्टर के पास लेकर गए और अब वह ठीक है। घटना के बाद बच्चे को देखने के लिए आसपास के लोग पहुंचे। रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय डॉक्टर मनमोहन ने कहा कि हर इंसान के अंदर एक रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है, जो अलग-अलग प्रकार की होती है। बच्चे के अंदर की प्रतिरोधक क्षमता हार्ड होगी, जिससे सांप की मौत हो सकती है। हालांकि घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन कोई इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहा है। बावजूद इसके इस खबर को जो भी सुन रहा हैं उसे आश्चर्य हो रहा है।

अन्य खबरे