Breaking News

यूपी में शराब माफिया ने पुलिस की पीट-पीटकट हत्या की

10 Feb, 2021 942

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तर प्रदेश में लाख कोशिशों के बावजूद कानून की धज्जियां उड़ानेवालों के हौसले बढे हुए नार आते हैं. कासगंज में कानपुर के बिकरू जैसी घटना सामने आयी है, जिसमे शराब माफिया ने छापे मारने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस घटना में माफियाओं ने एक सिपाही की पीट पीटकर हत्या कर दी. हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी के भाई कि सब इंस्पेक्टर और सिपाही देवेंदर अभियुक्तों की तलाश में गए थे. अपराधियों के जानलेवा हमले में सिपाही देवेंदर शहीद हो गए और दरोगा घायल हो गए. मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया है. खबर के मुताबिक़ सिढपुरा थाना क्षेत्र में काली नदी के किनारे नगला भिकारी के पास ये मुठभेड़ हुई है. इस दौरान शराब तस्करों और पुलिस के बीच जमकर गोली बारी भी हुई है. मारा गया एलकाल भी हत्याकांड में आरोपी था. यह घटना तब घटी जब मंगलवार की देर शाम पुलिस की एक टीम कासगंज के नगला धीमर गांव में अवैध शराब के कारोबार पर छापेमारी करने गई थी. इस घटना में सिपाही देवेंद्र और सब इंस्पेक्टर अशोक पाल बुरी तरह घायल हो गए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान देवेंद्र की मौत हो गई. खबर के मुताबिक़ शराब माफियाओं ने सब इंस्पेक्टर अशोक और सिपाही देवेंद्र की वर्दी फाड़ दी और उनसे हथियार भी छीन लिए. घटना के बाद पुलिस बल और अधिकारी मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज की घटना अपराधियों पर एनएसए लगाने के आदेश दिए हैं. इस कांड के मुख्य आरोपी मोती धीमर पर पहले ही 11 मुकदमें दर्ज हैं. सरकार ने शहीद सिपाही के परिवार को 50 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है. इस घटना में 4 से 6 लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है. शहीद सिपाही के आश्रित को नौकरी भी देगी. सिपाही देंवेंद्र आगरा के रहने वाले और अपने माता पिता के इकलौते बेटे थे. देवेंद्र की दो बेटियां हैं.इस घटना ने साफ़ कर दिया है कि शराब माफिया में खौफ नहीं है इसलिए पुलिस वाले की  जान ले ली.

अन्य खबरे