Breaking News

यूपी में सात साल की मासूम से दुष्कर्म

03 Jul, 2022 556

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

यूपी से मानवता को शर्मसार करनेवाली खबर सामने आई है। लखनऊ के सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही सात साल की मासूम बालिका के साथ गांव के ही 35 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़िता के पिता ने सतरिख पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम सात साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का ही केतार (35) उसे बहला-फुसलाकर गांव के पास ही स्थित बाग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की चीख सुनकर दौड़े ग्रामीणों को देखकर आरोपी बालिका को अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। संबंधित मामले में कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अगर की कार्रवाई शुरू है।

अन्य खबरे