Breaking News

लिफ्ट लेकर शूटिंग पर पहुंचे अमिताभ बच्चन

15 May, 2023 1337

संवाददाता/in24 न्यूज़.
समय पर कहीं भी पहुंचने के मामले में बॉलीवुड के लोग अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की मिसाल देते हैं। शूटिंग पर लेट होने के चलते बिग बी ने एक अजनबी से लिफ्ट ली, जिसे उन्होंने प्यार से अपना राइड बडी (ride buddy) कहा। अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक शख्स के साथ हार्ले डेविडसन बाइक पर पीछे बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि इस राइड के लिए शुक्रिया दोस्त, मैं तुम्हें नहीं जानता हूं, लेकिन तुमने मुझे सेट पर समय पर पहुंचने में मदद की, तुमने इस उलझन भरे ट्रैफिक जाम में यह काम इतनी तेजी से किया, येलो टी शर्ट, शॉर्ट्स और कैप वाले ओनर को थैंक्यू। फिल्म फ्रंट की बात करें तो, अमिताभ ‘प्रोजेक्ट के’ में दिखाई देंगे, जिसमें प्रभास और दीपिका पादुकोण भी हैं। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। वह रिभु दासगुप्ता की कोर्ट रूम ड्रामा ‘सेक्शन 84’ में भी नजर आएंगे। बता दें कि अक्सर बाकी कलाकारों से से सेट पर पहुंचने के मामले में अमिताभ अव्वल माने जाते हैं।

अन्य खबरे