Breaking News

यूपी में हिंदू देवताओं के खिलाफ अभद्र पोस्ट करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

09 Sep, 2023 1112

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हिंदू धर्म के देवता भगवान राम और कृष्ण के विरुद्ध सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के बैजनाथ छपरा गांव निवासी अमन कुमार वर्मा उर्फ चन्द्रशेखर के विरुद्ध क्षेत्र के ही कोटवा गांव निवासी संतोष सिंह और अन्य की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत नामजद मुकदमा शुक्रवार की देर शाम दर्ज किया है। संतोष सिंह और अन्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि अमन कुमार वर्मा उर्फ चंद्रशेखर ने गत छह सितंबर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर हिंदू धर्म देवता भगवान राम और कृष्ण को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर पोस्ट के जरिए उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। इस मामले में पुलिस ने अमन के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है।

अन्य खबरे