Breaking News

राजस्थान में महिला और मासूम बच्चियां सुरक्षित नहीं

03 Dec, 2019 1150

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
बलात्कार और उसके बाद हत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. अगर हम राजस्थान की बात करें तो जहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं वहीं मासूम बच्चियां भी महफूज नहीं है. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड के आंकड़ों में महिलाओं के खिलाफ अपराध दिनों-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ हुए जघन्य अपराध के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है, राज्य सरकार पर तमाम सवाल उठाएं जा रहे हैं, लेकिन वहीं राजस्थान भी रेप स्टेट बनता जा रहा है. कभी महिलाओं के आत्मसम्मान को बचाने के लिए युद्ध छेड़ने वाले राजस्थान में आए दिन उनकी अस्मिता को तार-तार किया जा रहा है. इतना ही नहीं यहां हैवान अपनी हवस का शिकार मासूमों को भी बना रहा है. राजस्थान में बच्चियों के प्रति यौन हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है. यहां के टोंक में 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत की गई है. पहले उसका रेप किया और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी गई. पूरे मामले की बात करें तो बच्ची स्कूल से घर आ रही थी इसी बीच हैवानों ने उसे दबोच लिया और अपहरण कर उसके साथ कुकृत्य कर के बेरहमी से गला दबाकर मार डाला. मासूम के दोनों आंखें बाहर निकली हुई थी. बता दें कि राजस्थान में पिछले साल की तुलना में महिला अत्याचार की घटनाओं में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. आंकड़ों की बात करें तो राजस्थान में हर रोज 9 नाबालिग बेटियों से और 17 महिलाओं से रेप की वारदातें हो रही हैं. जनवरी से अक्टूबर तक 10 महीने में 2713 बेटियों रेप का शिकार हुई है तो वहीं, 5 हजार 194 महिलाओं से रेप की घटनाएं दर्ज की गई हैं.

अन्य खबरे